
ब्यावरा राजगढ़ — कोरोना महामारी को देखते हुए स्थानीय विधायक रामचंद्र दांगी ने सिविल हॉस्पिटल के सामने मरीजों के परिजन के लिए निशुल्क भोजन सेवा प्रारंभ की गई अस्पताल मे मरीजों का उपचार तो जैसे तैसे हो रहा है उनके प्रयास कर रहे हैं किंतु उनके साथ आ रहे परिजनों को सुबह से शाम तक खाना भी नसीब नहीं हो पा रहा लॉकडाउन के कारण खाने-पीने से संबंधित समस्त दुकाने बंद है व लोग दर-दर इधर-उधर केला ककड़ी खा कर काम चला रहे हैं यदि मरीजों के परिजन अगर भूखे प्यासे रहेंगे तो वह भी अस्वस्थ हो जाएंगे व अपने मरीजों का उपचार कैसे करवाएंगे इसी विचार को ध्यान में रखते हुए आज से सिविल हॉस्पिटल ब्यावरा के सामने निशुल्क भोजन सेवा का का शुभारंभ किया गया जिस दौरान पूर्व विधायक पुरुषोत्तम जी दांगी ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र यादव जी शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक क्रांति जी पूर्व जनपद अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह जी संपत मोदानी जी हेमंत जजावर मुस्तफा भाई बोरा देहात थाना प्रभारी आदित्य सोनी जी जावेद भाई सुरज दांगी जी राहुल दांगी जी महेश दांगी जी अर्पित शर्मा जी व अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित रहे
