शिक्षा विभाग का उज्ज्वल चेहरा थे स्वर्गीय भारतीय  शा.हाईस्कूल बड़ोदिया तालाब (नरसिंहगढ़ ) के प्राचार्य श्री राजेश भारतीय का कोरोना से दुखद निधन शिक्षा विभाग की अपूरणीय क्षति है,जिसकी भरपाई होना कदापि सम्भव नही है।

शिक्षा विभाग का उज्ज्वल चेहरा थे स्वर्गीय भारतीय
शा.हाईस्कूल बड़ोदिया तालाब (नरसिंहगढ़ ) के प्राचार्य श्री राजेश भारतीय का कोरोना से दुखद निधन शिक्षा विभाग की अपूरणीय क्षति है,जिसकी भरपाई होना कदापि सम्भव नही है।
स्वर्गीय भारतीय शिक्षा विभाग राजगढ़ का उज्ज्वल चेहरा थे… वे जहां भी रहे अपनी उत्कृष्ट कार्य शैली से सभी को प्रभावित करते रहे…वर्तमान में उन्होंने अपने बड़ोदियातालाब जैसे छोटे गाँव के विद्यालय में वे उत्कृष्ट कार्य किये जिसने जिले को प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया।
स्वर्गीय भारतीय जी हमेशा बहादुरी से हर क्षेत्र में संघर्षरत रहे…उन्होंने चुनोतियों को सदैव अवसर में तब्दील कर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई वे छात्रहित के लिए सदैव समर्पित रहे… स्वर्गीय भारतीय को जिला शिक्षा अधिकारी बी.एस. बिसोरिया ने सच्चे अर्थों में शिक्षा विभाग का सिरमौर निरूपित किया।
स्वर्गीय राजेश भारतीय ने अपनी शासकीय सेवा प्रारम्भिक  दौर में शासकीय कन्या उ.मा.वि.ब्यावरा में व्याख्याता के पड़ पर पदस्थ रहे। वे एक कर्मवीर योद्धा,अपने कार्य के प्रति सदैव समर्पित,विनम्र,मृदुभाषी, विवेकशील,साहसी थे। शख्सियत का असमय निधन सम्पूर्ण शिक्षा विभाग राजगढ़ की अपूरणीय क्षति है,जिनकी कार्यशैली व नवाचारों से शिक्षा विभाग के नवोदित प्राचार्यों,शिक्षाविदों को बहुत कुछ सीखना था।
श्री भारतीय के असमय निधन पर जिला शिक्षा अधिकारी बी.एस. बिसोरिया,आर.के.मीना (सहायक संचालक) एडीपीसी मनीष शर्मा, पीयूष शर्मा (खेल अधिकारी) प्राचार्य के.एल.जाटव,एस. के.गुप्ता,बी.एल.शाक्यवार, मनोहर चौरसिया सहित अनेक लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा