
राजगढ़
कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा खिलचीपुर में मोती महाराज के यहां उपचार के उद्देश्य से अधिक संख्या में मरीजो और उनके परिजनों के पहुंचने को गंभीरता से लेने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खिलचीपुर को दिए गए है। उन्होने निर्देशित किया है कि मोती महाराज के यहां सर्दी, खांसी और बुखार से ग्रसित पहुंचने वाले रोगी कोरोना के रोगी होकर अत्यधिक जोखिम भरे वाले व्यक्ति हो सकते है, को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना की जांच हेतु सेम्पलिंग के लिए वहां टीम लगाए।
उन्होने जिले के समस्त बी.एम.ओ. को निर्देषित किया कि कोरोना के सेम्पल सही तरीके से भेजे जाए और उनकी भलिभांति ऑनलाईन लिस्टिंग वे अपनी निगरानी में कराएं। सेम्पल जांच दो बार भेजे जाएं। ताकि वे मिसमेच नही हो। यह निर्देश उन्होने प्रतिदिन आयोजित कोविड़-19 के मद्देनजर समीक्षा बैठक में दिए।
समीक्षा के दौरान उन्होने ग्राम कडियासांसी और आन्दलहेड़ा ग्राम में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजो की संख्या के मद्देनजर कंटेनमेन्ट जोन बनाने और नागरिकों का आना-जाना बेरिकेटिंग लगाकर रोकने ताकि संक्रमण का फैलाव नही हो, के लिए सर्व संबंधितों को निर्देशित किया।
इसके साथ ही उन्होने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए गए प्रतिबंधों के मद्देनजर शादी-विवाह और मृत्युभोज की पूर्व जानकारियों की सूची मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को बनाने तथा अपने क्षेत्रान्तर्गत तहसीलदारों के देने के निर्देश भी दिए। उन्होने कहा कि आदेशो का उल्लघंन कर विवाह के आयोजन में निर्धारित संख्या से अधिक अतिथियों को शामिल करने और प्रतिबंधित मृत्युभोज का आयोजन करने वालों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज हो।
इस अवसर पर उन्होने कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने घर-घर सर्वे कार्य एवं दवा वितरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की तथा आवष्यक निर्देश दिए।
