कोरोना कर्फ्यू के बावजूद दुकान खोलकर सामान बेच रहे 4 दुकानदारो पर प्रशासन ने लगाया ₹32000 हजार का जुर्माना व एक दुकान की सील

ब्यावरा शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने 7 मई तक पूर्ण कर्फ्यू लागू किया हुआ है पुरा प्रशासन सक्रिय है कोरोना की चेन तोड़ने के हर संभव प्रयास कर रहा है वही कुछ दुकानदार धन कमाने के लालच मे दुकाने खोलकर व्यापार रहे है ऐसे ही कुछ दुकानदारो के खिलाफ आज तहसील दार एम एस किरार द्वारा कार्यवाही की गई जिनमे बाल किशन मांगीलाल गुप्ता मेडतवाल धर्म शाला के सामने 25000 हजार का जुर्माना व दुकान सील की गई इसके आलावा खुली पाई गई दुकाने लक्ष्मी दुघ डेरी 1000 हजार राजेश पिता संतोष चंद जैन 5000 हजार मेन बजार घनश्याम अग्रवाल धान मंडी 1000 हजार का जुर्माना किया गया इस दौरान तहसीलदार महेंद्र प्रताप सिंह थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे
इनका कहना है
हमारा उद्देश्य जुर्माना करना नही है बल्कि आम जनता को कोरोना जैसी बीमारी से बचाना है
महेंद्र सिंह किरार तहसील दार

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा