
राजगढ़
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा पूर्व में जारी कार्यालयीन ओदश अनुसार जिले में कोरोना कर्फ्यू 07 मई 2021 को रात्रि 10ः00 बजे तक लगाया गया था। उक्त आदेश में उन्होने आंषिक संशोधन किया है।
संषोधन उपरांत जारी आदेश से उन्होने कोरोना कर्फ्यू की अवधि 16 मई 2021 को रात्रि 10ः00 बजे तक बढ़ा दी है। इसके साथ ही उन्होने जिले में कोविड़-19 संक्रमण की संख्या में बढ़ोत्तरी को दृष्टिगत रखते हुए सम्पूर्ण जिले में शादी समारोह पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया है। उक्त बिन्दुओं को छोड़कर शेष आदेश पूर्वानुसार यथावत रहेगा।
