कोरोना संक्रमण के चलते शादी समारोह-मृत्युभोज पर लगाया प्रतिबंध — कलेक्टर

जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले बख्शे नही जाएंगे
आदेशो के उल्लघंन पर आयोजकों सहित
संबंधित प्रभारी के विरूद्ध भी होगी कार्रवाई

राजगढ़
कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने जिले में गठित आर.आर.टी. टीम को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है की जिले में शादी-विवाह समारोह, मृत्युभोज अन्य समारोह कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए प्रतिबंध लगाए गए है। जिले में कही भी शादी-विवाह समारोह, मृत्युभोज और प्रीतिभोज जैसे आयोजन होते हैं, तो संबंधित आर.आर.टी. प्रभारी और साथ में लगे पुलिसकर्मी जिम्मेदार होगे तथा निलंबित किए जाएगे। उन्होने कहा कि नागरिकों का जीवन सबसे जरूरी है। उनके स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड बर्दाष्त नही किया जाएगा। उन्होने यह निर्देश आज यहाँ आयोजित वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से दिए। इस मौके पर जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, बी.एम.ओ., बी.ई.ओ., बी.आर.सी. एवं आर.आर.टी. प्रभारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर उन्होने डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रोशनी वर्धमान को जिले मे आर.आर.टी. की संख्या बढ़ाने, 5-6 पंचायतों की निगरानी और कार्रवाई करने के लिए एक-एक आर.आर.टी. गठित करने तथा उनके साथ एक पुलिस कर्मी की तैनाती करने निर्देषित किया।
उन्होने कहा कि समारोहो-सम्मेलनो की जानकारी के लिए आर.आर.टी. अपना सूचना तंत्र मजबूत रखें। किसी भी शादी समारोह-मृत्युभोज आदि को चलता है और चलने दो, नही चलेगा। रोजाना कार्रवाईयां हो संबंधितों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज की जाएं। जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी स्थिति में बख्शे नही जाएं।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा