
राजगढ़ जिले के ब्यावरा निवासी आशीष यादव कोरोना में अपनी पढ़ाई करने के साथ-साथ कोरोना महामारी में पीड़ितों की नि:शुल्क सेवा कर योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं। कोरोना संक्रमण में डॉक्टर से लेकर स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना सेवाएं दे रहे हैं ऐसे में आशीष यादव पंचशील कॉलोनी ब्यावरा निवासी इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ के साथ कोरोना के भर्ती मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं। आशीष यादव अरविंदो हॉस्पिटल में नर्सिंग में बीएससी की पढ़ाई कर रहे हैं पढ़ाई के साथ-साथ महामारी में पीड़ित लोगों की नि:शुल्क सेवा कर कोरोना योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं। आशीष के पिता रामप्रसाद यादव भी फ़ौज में है जो BSF 96 बटालियन पाकिस्तान बॉर्डर पर देश सेवा में लगे हुए है जिले वासियों को इन पिता पुत्रो पर गर्व है
