
ब्यावरा राजगढ़ आज बी आर सी भवन मे स्थानीय विधायक रामचन्द दागी एसडीएम निधि सिंह की उपस्थिती मे मीटिंग रखी गई जिसमे नगर के समस्त दवा विक्रेताओ से कोरोना संक्रमण काल मे सहयोग करने का अनुरोध किया है
विधायक का कहना है कि आप सभी की दुकानें निरंतर चल रही है व अभी वर्तमान में परिस्थितियां बहुत विषम है उस को ध्यान में रखते हुए हमें आपका सहयोग चाहिए व आप सभी लोग मिलकर तय कर लें हमें विधानसभा क्षेत्र में 5000 सर्दी खांसी बुखार के मेडिकल किट जो कोरोना को नियंत्रण कर सके उपलब्ध करवाएं सभी ने आपस में चर्चा कर कहा कि हम सब मिलकर आपको यह किट उपलब्ध करवा देंगे विधायक ने सभी को धन्यवाद दिया साथ ही समस्त मेडिकल संचालकों को अति शीघ्र वैक्सीन लग जाए ताकि उन्हें संक्रमण का खतरा ना हो क्योंकि वह दिन-रात मेडिकल पर कई संक्रमित हो को दवाई दे रहे हैं उसके लिए अनुविभागीय अधिकारी से चर्चा की गई
उक्त बैठक में तहसीलदारतहसीलदार एम एस करार सिविल सर्जन राकेश गुप्त सिटी थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
