अक्षय तृतीया पर सभी अधिकारी सतर्क रहे- कलेक्टर कोविड़-19 के मद्देनजर समीक्षा बैठक में दिए निर्देश


राजगढ़
कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व के निर्देशित किया है कि अक्षय तृतीया पर बड़ी संख्या में वैवाहिक समारोह आयोजित होते है। कोरोना महामारी के मद्देनजर लगाए गए प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन सुनिष्चित रहे। इस उद्देष्य से सभी संबंधित सजग एवं सतर्क रहे तथा कड़ी और प्रभावी कार्रवाई करें। ताकि कोरोना वायरस संक्रमण का फैलाव नही हो। उन्होने यह निर्देश आज आयोजित कोविड़-19 के मद्देनजर प्रतिदिन आयोजित समीक्षा बैठक में दिए।
समीक्षा के दौरान उन्होने सर्वे के दौरान पहचान किए गए सभी संक्रमितों को दवाईयां उपलब्ध कराने तथा शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों को उपलब्ध कराए गए ऑक्सीजन सिलेण्डर खाली होने की स्थिति में जिला चिकित्सालय भिजवाकर भरवाए जाने के निर्देश उन्होने सर्व संबंधितों को दिए।
इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रोशनी वर्धमान, श्रीमती जूही गर्ग तथा एस.डी.एम. राजगढ़ श्रीमती पल्लवी वैद्य, मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. यदु सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। आयोजित बैठक में जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, बी.एम.ओ., सी.ई.ओ. जनपद वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से शामिल हुए

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा