जिले में शुरू होगा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान मैदानी समीक्षा लंबित शिकायतों का किया जाएगा निराकरण

जिले में शुरू होगा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान मैदानी समीक्षा लंबित शिकायतों का किया जाएगा निराकरण

राजगढ/mp:– कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार राजगढ़ जिले में मुख्यमंत्री जन – विश्वास अभियान 07 अगस्त, 2026 से 08 जनवरी, 2027 तक संचालित किया जाएगा। जिले के समस्‍त विकासखण्‍डों में अभियान के अंतर्गत प्रत्येक शुक्रवार को निर्धारित क्लस्टरों में भ्रमण, निरीक्षण, जनसंवाद एवं उद्यम संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना, पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सेवा प्रदायगी की गुणवत्ता का परीक्षण करना, सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करना, विकास कार्यों एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों का स्थलीय निरीक्षण करना, जनसंवाद एवं उद्यम संवाद आयोजित करना, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन का मूल्यांकन करना एवं विभागीय पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का निराकरण करना तथा भ्रमण के दौरान प्राप्त शिकायतों, आवेदनों एवं सुझावों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करना आदि।

जारी कार्यक्रम के अनुसार 07 अगस्त, 2026 को जिले के विकासखण्‍ड सारंगपुर के नगर परिषद पचोर तथा मऊ, उदनखेड़ी एवं पढ़ाना क्लस्टर में अभियान के तहत भ्रमण, निरीक्षण, जनसंवाद एवं उद्यम संवाद आयोजित किया जाएगा। इस क्लस्टर में आसारेटा पंवार, बनी, बुढ़नपुर, इटावा, जबर्दी, करोंदी, कुडलासा, लाटाहेड़ी, मांग्याखेड़ी, पढ़ाना, रामपुरिया, टिकोद, आमलारोड़, अरन्या, चतरूखेड़ी, धामंदा, ईचीवाड़ा, घटिया, गुलावता, मऊ, पांदा, पीपल्यापाल, शेरपुरा, तुकोगंज, छापरा, गायन, ग्वाड़ा, कमलसरा, कड़ियाखेड़ी, नारान्या, नैनवाड़ा, पटाड़ियाधाकड़, रोस्या, सराली, सुल्तानिया एवं उदनखेडी सहित संबंधित ग्राम पंचायतें सम्मिलित हैं।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत निर्धारित भ्रमण तिथियों पर संबंधित ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भ्रमण से पूर्व ही अधिकतम, तथा यथासंभव शत-प्रतिशत शिकायतों एवं आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा