

प्रभारी मंत्री ने वीडियो कान्फ्रेन्सिग के माध्यम से की
नगरीय निकायों की समीक्षा
राजगढ़
प्रदेष सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा राजगढ़ जिला प्रभारी मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कोरोना कर्फ्यू का पालन कड़ाई से हो। जनस्वास्थ्य सबसे जरूरी है। समारोहों के आयोजनों पर सख्ति रहे। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु जनजागरूकता अभियान में अन्त्योदय समिति की सक्रियता बढ़े। उन्होने यह बात वीडियो कान्फ्रेन्सिग के दौरान सारंगपुर एवं ब्यावरा में कोविड़-19 के मद्देनजर आयोजित गतिविधियों की समीक्षा के दौरान कही।
उन्होने कहा कि राजगढ़ हेतु सिटि स्केन मशीन के लिए आर्डर जारी किया जाए। उन्होने प्राथमिकता के परिवारों को निःषुल्क राषन उपलब्ध कराने हेतु अन्त्योदय समिति के सदस्यों को निगरानी हेतु लगाने तथा ऐसे व्यक्ति जो निःषुल्क राशन प्राप्त करने लिए पात्र है, लेकिन उनके पास पात्रता पर्ची नही है, को भी शासन के निर्देशानुसार निःषुल्क राषन उपलब्ध कराया जाने के निर्देश दिए।
उन्होने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर आने की संभावनाओं के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ रहे। कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए घातक हो सकती है। बच्चों का विषेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही उन्होने पंचायतो में 15 वे मद से दवाईयां और पल्स आक्सोमीटर क्रय कर उपलब्ध कराए जाने तथा पंचायत सचिवों ग्राम रोजगार सहायको पर प्रशासनिक कसावट लाने के निर्देश जिले के समस्त जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए।
वीडियो कान्फ्रेन्सिग के प्रारंभ कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वार जिले के सारंगपुर, ब्यावरा नगरीय निकायों में कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने, सर्वे कार्य, दवां वितरण तथा कोरोना संक्रमित रोगियों के उपचार एवं व्यवस्थाओं की अद्यतन जानकारी दी गई। इस मौके पर सारंगपुर विधायक श्री कुवंर कोठार, पूर्व विधायक श्री हेमराज कल्पोनी, व्यापारिक संघ के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, एस.डी.एम. श्री राकेष त्रिपाठी मौजूद रहे एवं ब्यावरा विधायक श्री रामचन्द्र दांगी, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती निधि सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, व्यापारिक संघ में सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
