जनता की भागीदारी से हॉस्पिटल में सेवा के लिए प्रशिक्षित नर्सो की नियुक्ति

कोरोना से जंग में जनसहयोग का सिलसिला जारी है,ब्यावरा सिविल हॉस्पिटल में बड़ी संख्या में भर्ती हो रहे कोविड मरीजो के कारण मरीजो की उचित देखभाल की समस्या सामने आरही थी,जिसको देखते हुए नगर के संवेदनशील व्यवसायियों ने एक बार फिर सहयोग का हाथ बढ़ाया तथा व्यावरा अस्पताल के लिए पाच प्रशिक्षित स्टाफ नर्सो की नियुक्ति का प्रस्ताव जन सेवा समिति ब्यावरा एवं हार्डवेयर एसोसिएशन ने विधायक श्री रामचन्द्र दांगी से चर्चा कर उनके माध्यम से अस्पताल प्रबंधन के समक्ष रखा तथा उक्त नर्सो की योग्यता के दस्तावेज अस्पताल प्रबंधन को उपलब्ध कराए अब उक्त नर्सिंग स्टाफ ब्यावरा अस्पताल में कोरोना काल मे अपनी सेवाएं देगा जिसका भुगतान हार्डवेयर एसोसिएशन ब्यावरा के सदस्यों द्वारा आपसी सहयोग से किया जाएगा।विधायक श्री रामचन्द्र दांगी ने इस पहल के लिए एसोसिएशन का आभार जताते हुए समस्त सदस्यों को धन्यवाद दिया है

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा