कोरोना विरूद्ध युद्ध में जीत हमारी होगी- आयुक्त भोपाल संभाग

हौसला बुलंद रखें

कोरोना संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने मिलकर प्रयास करने दिए निर्देश
नरसिंहगढ़ और ब्यावरा में सेक्टरवार सर्वे कार्य कि की समीक्षा

राजगढ़
युद्ध जीतना आत्मविश्वास पर निर्भर करता है। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने एवं संक्रमण की श्रृंखला को तोडने सभी मिलकर कार्य करें। हौसला बुलंद रखें कोरोना के विरूद्ध युद्ध में जीत हमारी होगी। यह प्रेरक समझाईश आयुक्त भोपाल संभाग श्री कवीन्द्र कियावत ने नरसिंहगढ़ एवं ब्यावरा विकासखंड में कोविड-19 के मददे्नजर जिले में चल रहें सर्वे कार्य और कोरोना संक्रमण की चेन तोडने किए जा रहे कार्यां एवं गतिविधियों की समीक्षा के दौरान नियुक्त सेक्टर अधिकारियों को दी।
उन्होंने निर्देशित किया कि किल कोरोना अभियान- 2 अंतर्गत गुणवत्ता पूर्ण सर्वे हो। सर्वेदल रोजाना अपने क्षेत्र अंतर्गत प्रत्येक परिवार के प्रत्येक सदस्य से सम्पर्क करें। उनका स्वास्थ्य जाने और उपचार प्रारंभ कराए। सर्वे कार्य की नियमित मॉनीटरिंग हो। उन्हांने सर्वे में चूक और कमियों पर नजर रखने और तत्काल दुरूस्त कराने इस हेतु स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करने तथा कोरोना संक्रमण की श्रृंखला तोडने जनप्रतिनिधियों, स्थानीय सक्रिय कोरोना वालेंटियर्स एवं नागरिकों का सहयोग लिए जाने तथा वाहनों में ध्वनी विस्तारक यंत्रों के माध्यम से तथा कोटवारों के पास उपलब्ध स्पीकर के माध्यम से कोरोना से बचाव, योग से निरोग रहने, भाप लेने, गर्म पेय पदार्थ लेने, आईसोलेशन में अलग रहने का संदेश देने के निर्देष दिए।
उन्हांने कहा कि कोरोना कर्फ्यू का पालन नहीं करने वालों के विरूद्ध अभद्रता नहीं हो तथा उन्हे उनकी गलती सुधारने और अनावष्यक घर से बाहर निकलने पर संकेतिक रूप से समझाईश दें। अनावष्यक बाहर निकलने वालों को रोके-टोके, मास्क लगाने, सामाजिक दूरी बनाने, स्वयं सुरक्षित रहने और परिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षित रहने समझाईश दें। मकसद सिर्फ एक कि किसी भी स्थिति में कोरोना वायरस की श्रृंखला को आगे नहीं बढ़ने देने का रखें। इस उदद्ेष्य से अपने दायित्वों के निर्वाहन में शिथिलता नहीं बरतने के निर्देष भी उन्होने सभी को दिये।
उन्होने कहा कि ग्रामीणजन अपने बीमार होने की बात छुपाएं नहीं। वे खुलकर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दें। स्वस्थ्य रहने और अपने श्वसन तंत्र और फेफड़ो को स्वस्थ्य रखने के लिए नियमित योगअभ्यास करें तथा कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए नियमित भाप लें, गर्म पानी से गरारे करें तथा गर्म पेय पदार्थ लें। उन्होने कहां कि सर्दी, खांसी, बुखार सिरदर्द, उल्टी, दस्त पिण्डलियों में खिचाव और दर्द तथा सिर दर्द, गले में खराश और दर्द कोरोना के लक्षण हो सकते। ऐसे रोगी होम आईसोलेषन में रह कर तत्काल उपचार प्रारंभ करें। घर के सदस्यों से अलग रहे। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों संक्रमण के प्रभाव से सुरक्षित रखे।
उन्होंने कहा कि होम आईसोलेशन में रहने वाले संभावित कोरोना मरीज एवं कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के स्वास्थ्य की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाए। उनसे नियमित सम्पर्क कर स्वास्थ्य जाने तथा स्थिति अनुसार आगे के उपचार की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर उन्होने पंचायतों को थर्मल स्क्रिनिंग एवं पल्स ऑक्सोमीटर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री ए.सांई मनोहर की ने सर्वे कार्य में लगे अमले और सेक्टर अधिकारियों से कहा कि वे कोरोना से बचने अपनी सुरक्षा के प्रबंध करें। लोगो का आदर्श बने। उन्होने सभी को टीम भावना एवं मानव सेवा के भाव से पूरी ऊर्जा एवं क्षमता से कार्य करने की समझाईश दी एवं प्रेरित किया। उन्होने कहा कि मानव सेवा के लिए ईष्वर द्वारा दिया गया अवसर मानकर सभी मिलकर कार्य करें।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ब्यावरा, नरसिंहगढ़ को कंट्रोल रूम में तैनात अमले की संख्या बढ़ाने, प्रत्येक पंचायत में दो दिवस में थर्मल स्क्रिनिंग एवं पल्स ऑक्सोमीटर उपलब्ध कराने तथा आयुक्त भोपाल संभाग द्वारा समीक्षा के दौरान दिए गए निर्देषों का अक्षरषः पालन करने के निर्देष दिए।
आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी नरसिंहगढ़ श्री अमन वैष्णव, ब्यावरा सुश्री निधि सिंह एवं कोविड-19 के मदद्ेनजर नियुक्त समस्त सेक्टर अधिकारी मौजुद रहे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा