कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में सर्वे दल शिथिलता नहीं बरते — आयुक्त भोपाल संभाग

खिलचीपुर-जीरापुर एवं सारंगपुर विकासखंडों की कोविड-19 के मद्देनजर की गई समीक्षा

राजगढ़
आयुक्त भोपाल संभाग भोपाल श्री कवीन्द्र कियावत द्वारा राजगढ़ प्रवास के दौरान राजगढ़, खिलचीपुर, जीरापुर एवं सारंगपुर विकासखंडों में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने, कोरोना से बचाव के उपाय, कोरोना कर्फ्यू का पालन तथा कोविड-19 के मदद्ेनजर क्रियान्वित गतिविधियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान उन्होने निर्देषित किया कि थोक
1– सब्जीमंडी से फूटकर फलों और सब्जी की बिक्री नहीं हो। 2– मोहल्ले-मोहल्ले ठेले के माध्यम से सब्जियों, फलों की बिक्री हो।
इसका समय निर्धारित रहें। मण्डियों में हाथ ठेले खडे़ नहीं रहें। यहां सोषल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क सभी लगाये यह सुनिष्चित करें। मास्क नहीं लगाने वालों के विरूद्ध दण्ड अधिरोपित किया जाये। ताकि कोरोना संक्रमण का फैलाव न हो।
उन्होने समीक्षा के दौरान शहरी-ग्रामीण अंचलों में किल कोरोना अभियान अंतर्गत गठित सर्वे दलों को प्रत्येक दिन प्रत्येक घर के परिवार के सदस्यों से सम्पर्क करने, स्वास्थ्य की जानकारी लेने, संभावित और कोरोना संक्रमितों की पहचान करने, कंट्रोल रूम को अद्यतन जानकारी देने के निर्देष दिए। साथ ही उन्होने संभावित कोरोना संक्रमितों और पॉजिटिव मरीज को योग से निरोग रहने के लिए योगअभ्यास करने तथा इस हेतु प्रातः टीवी चैनलों में आने वाले योगअभ्यास कार्यक्रम को देखने एवं उसका अनुसरण करने हेतु प्रेरित करने के निर्देष भी दिए।
उन्होने कहा कि सभांवित कोरोना मरीज नियमित दिन में दो-तीन बार मुंह और नाक से भाप ले, गर्म पेय पदार्थ और चिकित्सक से परामर्ष का पालन करें। उन्होने कहा कि नवीन अवधारणा के अनुसार सीने और चहरे की ठुड्डी के नीचे तथा दोनो पैरो के जांघ के नीचे एक-एक तकिया रखकर प्रणायाम की तरह ऊपर उठने की योग क्रिया करने से आक्सीजन का लेबल बढ़ता है, का अभ्यास करने की सभी को समझाईष और प्रेरित करने के निर्देष दिए। उन्होने कहा कि इस योग क्रिया करने से फेफड़ो को मजबूती मिलती है और आक्सीजन फेफड़ो के अंतिम छोर तक पहुंचने से आक्सीजन का स्तर बढ़ जाता है।
उन्होने कोविड-19 के मदद्नजर सर्वे कार्य में शासकीय सेवकों के साथ-साथ मानवसेवी, गौसेवा, कृषक मित्र, कृषक बहन, कोरोना वालेंटियर्स, प्रस्पुटन समिति एवं नगर तथा ग्राम रक्षा समिति के पदाधिकारियों को भी शामिल करने तथा प्रत्येक दिन प्रत्येक घर के प्रत्येक परिवार से सम्पर्क कर कोरोना संक्रमितों की पहचान करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि नियंत्रण कक्षों से निरंतर संभावित संक्रमितों से सम्पर्क करने, उनका स्वास्थ्य जानने एवं सुधार नहीं होने पर कोरोना की जांच तथा तत्काल उपचार प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि उक्त व्यक्ति को होम आईसोलेशन में घर के सदस्यों से अलग रहने, संक्रमण का फैलाव नहीं होने देने हेतु डिस्पोजल सामग्रियों में भोजन करने की समझाईश देने और रोजना फॉलोअप करने के निदेश दिए।
साथ ही उन्होने नियमित मॉनीटरिंग की व्यवस्था करने, सावधानियों एवं बचाव तथा निरोग रहने योग करने का ग्रामीण एवं शहरी अंचलों में रोजना प्रचार-प्रसार करने और सकारात्मक संदेष दिए जाने के निर्देश भी सभी सेक्टर अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री ए.सांई मनोहर की ने सर्वे कार्य में लगे अमले और सेक्टर अधिकारियों से कहा कि वे कोरोना से बचने अपनी सुरक्षा के प्रबंध करें। लोगो का आदर्ष बने। उन्होने सभी को टीम भावना एवं मानव सेवा के भाव से पूरी ऊर्जा एवं क्षमता से कार्य करने की समझाईश दी एवं प्रेरित किया। उन्होने कहा कि मानव सेवा के लिए ईश्वर द्वारा दिया गया अवसर मानकर सभी मिलकर कार्य करें।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के अंत में कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने सभी संबंधितों को दो दिन में सभी पंचायतों में तीन-तीन थर्मल स्क्रिनिंग एवं पल्स ऑक्सोमीटर क्रय कर उपलब्ध कराने, माईक स्पीकर द्वारा कोरोना से बचाव के उपाय करने, लक्षण और उपचार के लिए आवष्यक प्रचार-प्रसार एवं संदेष शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में देने तथा विकासखंड स्तरीय कंट्रोल रूम में संसाधन बढ़ाने ताकि प्रतिदिन संभावित मरीजों से सम्पर्क हो सके, करने के निर्देष दिए।
इस मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजगढ़ सुश्री पल्लवी वैध मौजूद रहें तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सारंगपुर, खिलचीपुर-जीरापुर के अनुविभागीय अधिकारी सहित समस्त सेक्टर अधिकारी मौजूद रहे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा