केमिस्ट एसोसिएशन ने कोरोना मरीजो के ईलाज के लिए दवाइयां की कीट उपलब्ध कराई

ब्यावरा राजगढ़ तीन दिन पूर्व आयोजित की गई मीटिंग में विधायक श्री रामचन्द्र दांगी के आव्हान पर एसोसिएशन ने दवाए उपलब्ध कराने की सहमति दी थी उक्त दवाइयों के किट तैयार कर शासन द्वारा किल कोरोना अभियान के तहत किये जा रहे सर्वे में पाए गए अल्प लक्षणों के मरीजो को वितरित किया जाएगा।इस अवसर पर विधायक रामचन्द्र दांगी,अनुविभागीय अधिकारी निधि सिंह,जनपद पंचायत सीईओ के के ओझा उपस्थित थे। इस अहम योगदान के लिए एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी एवम सदस्यों का विधायक रामचन्द्र दांगी ने आभार व्यक्त करते हुए स्थानीय प्रशासन ने धन्यवाद दिया है।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा