


ब्यावरा.कोरोना मरीजों के इलाज हेतु शासकीय अस्पतालों में दवाओं, ऑक्सीजन सिलेण्डर सहित अन्य संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी.
उक्त बात सांसद रोडमल नागर ने सोमवार को ब्यावरा सिविल अस्पताल एवं सुठालिया के शासकीय अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण करते हुए कही. उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा तथा चिकित्सकों से चर्चा कर मरीजों की स्थिति एवं ऑक्सीजन सिलेण्डर, दवाओं के बारे में जानकारी ली. उन्होंने कहा कि ईलाज के लिए सभी आवश्यक सामग्री अस्पतालो में जल्द से जल्द पहुंचाई जाएगी. इस महामारी के संकट भरे दौर में सभी मानवसेवा के रुप में अपनी सेवाएं देते हुए कार्य करें.
इस मौके पर जिलाभाजपाध्यक्ष दिलवर यादव, भाजपा नेता मान सिंह टोंका, रामनारायण दांगी, नारायणसिंह सालरियाखेड़ी, जगदीश पंवार, अरविंद शर्मा, चंदन अग्रवाल, अनिल चौरसिया, मयूर गुप्ता सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे.
