ब्लॉक ,ग्राम एवं वार्ड संकट प्रबन्धन समूह का गठन दो दिवस में करें-कलेक्टर

प्रथम बैठक भी शीघ्र आयोजित करने दिए निर्देष

राजगढ कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने जिले के समस्त. अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरीय निकायों को निर्देशित किया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव हेतु राज्य शासन गृह विभाग द्वारा ब्लॉक ,ग्राम एवं वार्ड संकट प्रबन्धन समूह ( क्राइसिस मैनेजमेंट गु्रप ) के गठन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए है। शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार कोविड-19 महामारी संक्रमण के प्रभावी रोकथाम हेतु वे विकासखंड स्तर पर विकासखंड संकट प्रबन्धन समूह ( ब्लॉक क्राइसिस मैनेजमेंट गु्रप ), ग्राम संकट प्रबन्धन समूह ( ग्राम क्राइसिस मैनेजगु्रप ) एवं नगरीय क्षेत्र में वार्ड संकट प्रबन्धन समूह ( वार्ड क्राइसिस मैनेजमेंट गु्रप ) का गठन शीघ्र करें ।
उन्होंने निर्देशित किया है कि जिले में उक्त तीनों स्तर से संकट प्रबन्धन समूहों के गठन किये जाने के संबंध में कार्रवाई तत्काल करें और गठित किये गये संकट प्रबन्धन समूहों की जानकारी से 2 दिवस में अवगत कराएं । साथ ही समूहों की प्रथम बैठक भी शीघ्र आयोजित करें एवं की गई कार्रवाई का प्र प्रतिवेदन भेजना सुनिष्चित करें।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा