
कोरोना वालेंटियर संकटकाल में दिला रहे शपथ
राजगढ़
कोरोना संक्रमण की चेन तोडने के लिए राजगढ जिले में लॉकडाउन तथा कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है । जिसके कारण कई तरह की सेवाऐं बाधित हुई है , जिसमें परिवारों को आवष्यक जानकारी भी दे रहे है, कोरोना वालेंटियर एंव जिला समन्वयक विष्णु प्रसाद नागर ने बताया की राजगढ जिले में सार्थक ऐप मध्य प्रदेश शासन में स्वैच्छिकता से अपना कोरोना वालेंटियर में रजिस्ट्रषन कराया है। हमारे जिले में करीब 800 वालेंटियर सक्रिय होकर समाज सेवा मे लगे हुये है, । प्रतिदिन अपने कार्य से निवृत्त होकर अपनी सूझ बूझ से गांव में शासन प्रषासन का सहयोग किल कोराना अभियान में घर घर जाकर सर्वे कर रहे है । साथ ही प्राथमिक चिकित्सा टीम के साथ मिलकर लोगो का चेकअप करवा रहे है । और उनको सामान्य जानकारी देकर घर में ही रहने के लिए निवेदन कर रहे है । ताकि इस महामारी के सकं्रमण की चेन तोडी जा सके ।
खिलचीपुर विकासखंड में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ कोरोना वालेंटियर सहयोग कर ग्रामों में जांच करवा रहे है । वालेंटियर ऐलकार सिंह द्वारा ग्राम लक्ष्मणपुरा, चीबडकला, धामनिया के गांव में थर्मल स्क्रीनिंग व आर टी पी सी आर टेस्ट कर रहे है । कई ग्रामों में वालेंटियर लोगो को लॉकडाउन में हार नहीं जाने की शपथ दिलवा रहे है, जिससे हम खुद सुरक्षित व गांव सुरक्षित रहे । इसी तरह ग्राम खजूरीगोकुल में वालेंटियर प्रहलाद नागर द्वारा ग्राम में जगह जगह लोगो को सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुये पूरे गांव में जहां 400 – 500 लोग मिले उन्हे अपने गांव को सुरक्षित रखने के लिए शपथ दिलाई गई ।
