
जिले की चार नगर पालिका परिषदों में 2-2 कोविड़ सहायता केन्द्र स्थापित
राजगढ़
कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह के निर्देषानुसार जिले की 4 नगरीय निकायों राजगढ़, ब्यावरा, सारंगपुर एवं नरसिंहगढ़ में 2-2 कोविड़ सहायता केन्द्र स्थापित किए गए है। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नगर पालिका परिषदों द्वारा स्थापित उक्त कोविड सहायता केन्द्रों में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार आदि से पीडि़त रोगियों के उपचार की व्यवस्था की गई है। केन्द्र पर आने वाले लोगो के उपचार हेतु दवाओं की व्यवस्था भी की गई है। बीमार लोग इन केन्द्रों में जाकर प्राथमिक उपचार का लाभ ले सकते है।
परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण द्वारा दी गई जानकारी अनुसार नगरीय निकाय क्षेत्र राजगढ़ में शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय परायण चौक एवं सरस्वती शिशु मंदिर हेडगेवर कॉलोनी राजगढ़ में कोविड सहायता केन्द्र स्थापित किया गया है। नगरीय निकाय क्षेत्र ब्यावरा में पुराना अस्पताल वार्ड 09 और सिविल अस्पताल वार्ड 02 में कोविड सहायता केन्द्र स्थापित किया गया है। नगरीय निकाय सारंगपुर में मांगलिक भवन वार्ड क्रं. 04 एवं मांगलिक भवन वार्ड क्रं. 07 में कोविड सहायता केन्द्र स्थापित किया गया है। इसी प्रकार नरसिंहगढ़ नगरीय निकाय क्षेत्र में शासकीय अस्पताल वार्ड क्रं. 01 और सिटी डिस्पेंसरी वार्ड क्रं. 10 में कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार कोविड सहायता केन्द्र स्थापित किया गया है।
