आक्सीजन सिलेंडरो की उपलब्धता पर पूर्व मंत्री श्री सिंह का विधायक ने माना आभार


ब्यावरा शासकीय चिकित्सालय में लगातार ऑक्सीजन की उपलब्धता की चुनोतियो के बीच कल देर रात अस्पताल में उपलब्ध ऑक्सीजन के समाप्त होने के ठीक पहले पूर्व मंत्री श्री जयवर्धन सिंहजी के सहयोग से ऑक्सीजन के 50 से अधिक सिलेंडरों को लेकर गुना से वाहन ब्यावरा पहुचा ओर मरीजो के लिए प्राणवायु के रूप में पुनः ऑक्सीजन उपलब्ध हो गई।पूर्व मंत्री श्री सिंह जिले के स्वास्थ केंद्रों व अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता की स्थिति पर प्रशासन एवम स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सम्पर्क में रहकर सतत निगरानी कर रहे है और हर स्थिति में मदद का प्रयास लगातार कर रहे है।ब्यावरा विधायक श्री रामचन्द्र दांगी ने लगातार ततपरता से सहयोग के लिए पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंहजी एवं पूर्व मंत्री श्री जयवर्धन सिंह जी का ह्रदय से आभार प्रकट किया है।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा