
राजगढ़ (मप्र) जिले में माह जुलाई एवं अगस्त में मनाये जाने वाले त्यौहारों के कुषल संचालन एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक 17 जुलाई, 2021 को शाम 05ः00 बजे कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुलाई गई है।
अपर कलेक्टर कमलचन्द्र नागर द्वारा समिति सदस्यों से नियत समय एवं स्थान पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।
