कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए आगामी त्यौहार एवं पर्व मनाने कि की गई अपील

शान्ति समिति की बैठक आयोजित

राजगढ़ (मप्र) आने वाले पर्व और त्यौहार श्रावण, मोहर्रम एवं रक्षाबंधन आदि को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अपर कलेक्टर कमलचन्द्र नागर सहित शांति समिति के शासकीय, अशासकीय सदस्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने शांति समिति के सदस्यों से कहा कि अगस्त एवं सितंबर माह कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही है। इसे हल्के में नही लें। जिस प्रकार गत एक-डेढ़ वर्ष में कोरोना की गाईड लाईन का पालन करते हुए सभीजनों ने अपने-अपने पर्व और त्यौहार मनाएं है। उसी प्रकार का सहयोग भविष्य में भी करें। ताकि नागरिकगण कोरोना वायरस से सुरक्षित रहें और उनका जीवन संकट में नही पड़े। उन्होंने ईद की नमाज में 5 से अधिक व्यक्ति शामिल नही होने का आग्रह भी किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा द्वारा भी सभी धर्मावलंबियों से त्यौहार शांतिपूर्ण एवं कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए मनाए जाने की अपील की गई।
बैठक में नगर पालिक परिषद राजगढ़ को शहर के मंदिर-मस्जिदों और शहर में साफ-सफाई एवं पेयजल तथा विद्युत व्यवस्था दुरूस्त रखने, रामलीला कॉलोनी स्थित मंदिरों के पास का कचरा ठीहा अन्यत्र शिफ्ट करने तथा अस्पताल के सामने वाले मार्ग, (रामलीला कॉलोनी की तरफ) की मरम्मत कराने के निर्देष दिए गए।
इस अवसर पर समिति सदस्यों द्वारा त्यौहारों के आयोजनों से संबंधित आवष्यक जानकारियां बताई गई, आवष्यक सुझाव दिए गए तथा कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए त्यौहार पर्व मनाने का आष्वासन दिया गया।
बैठक के अन्त में कलेक्टर श्री सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा द्वारा आने वाले त्यौहारों और पर्वो की सभी को अग्रिम शुभकामनाएं दी गई।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा